UPSC IES, ISS Results 2024: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परिणाम upsc.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | August 22, 2024 | 07:25 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी आईईएस आईएसएस परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग ने पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 21 अगस्त को इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिकल सर्विस (ISS) परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी आईईएस, आईएएस रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
यूपीएससी आईईएस, आईएएस परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। आयोग ने परिणाम पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं। साक्षात्कार और व्यक्तिगत परीक्षण के लिए कुल 41 आईईएस और 91 आईएसएस उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा। जिसे आयोग द्वारा जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आयोग ने बताया कि उम्मीदवारों को डीएफए भरने से पहले खुद को पंजीकृत करना होगा और संबंधित दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियों के साथ फॉर्म को जमा करना होगा।
आयोग ने कहा, “यदि लिखित परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2024 के लिए अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में कोई या सभी आवश्यक मूल दस्तावेज लाने में विफल रहता है, तो उसे पीटी बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और कोई टीए की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
यूपीएससी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर साक्षात्कार कार्यक्रम जारी करेगा। उम्मीदवारों को ई-समन पत्र के माध्यम से साक्षात्कार तिथि की जानकारी दी जाएगी। आयोग ने कहा कि व्यक्तित्व परीक्षण की तिथि और समय में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
UPSC IES, ISS Results 2024: परिणाम कैसे जांचें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपीएससी आईईएस आईएसएस परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- “लिखित परिणाम: भारतीय आर्थिक सेवा - भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- अभ्यर्थियों को दूसरे पेज पर भेज दिया जाएगा।
- इसके बाद दस्तावेज लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परिणाम पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।
- कैंडिडेट रोल नंबर जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]2023 में 10वीं-12वीं में 65 लाख छात्र फेल; शिक्षा मंत्रालय ने जारी किए राज्य बोर्डों के चिंताजनक आंकड़े
इसके मुताबिक, पिछले साल देशभर में 65 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए हैं। राज्य बोर्डों में फेल होने की दर राष्ट्रीय बोर्डों से ज्यादा थी।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच