Trusted Source Image

UPSC ESE Prelims 2024: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा गाइडलाइन जारी, इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन

Saurabh Pandey | February 9, 2024 | 03:35 PM IST | 1 min read

यूपीएससी ने ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसका पालन करना होगा।

Back

UPSC CSE Preparation Strategy and Best Books

UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.

Download EBook
यूपीएससी ईएसई परीक्षा की गाइ़डलाइन जारी। (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)
यूपीएससी ईएसई परीक्षा की गाइ़डलाइन जारी। (प्रतीकात्मक; शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा UPSC ESE Prelims Exam 2024 प्रीलिम्स 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसके साथ ही यूपीएससी ने ईएसई परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम गाइडलाइंस जारी की है। यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा 18 फरवरी 2024 रविवार को दो पालियों में पूरे देशभर में आयोजित की जाएगी। आयोग की तरफ से पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ई-एडमिट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा।

यूपीएससी की तरफ से कहा गया है कि ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का ई-एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें। ई-एडमिट कार्ड को परीक्षा के फाइनल रिजल्ट तक संभाल कर रखना होगा। UPSC ESE Prelims Exam 2024 के लिए कोई पेपर एडमिट कार्ड आयोग की तरफ से नहीं जारी किया जाएगा।

UPSC ESE Exam Guidelines 2024 एग्जाम गाइडलाइंस

  • अभ्यर्थियों को अपना ई-एडमिट कार्ड परीक्षा वाले दिन अपने साथ लेकर जाना होगा।
  • बिना ई-एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
  • अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी कार्ड भी लेकर जाना होगा।
  • ई-एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा सेंटर पर ही परीक्षा देनी होगी। कोई भी उम्मीदवार किसी दूसरे परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा नहीं दे सकता है।
  • सुबह की शिफ्ट 10 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट 2 बजे से शाम 5 पांच तक होगी।
  • परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
  • परीक्षा में सिर्फ काले रंग की बॉल पॉइंट पेन लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर सामान्य अथवा एनालॉग घड़ी पहनकर जा सकते हैं।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर महंगी चीजें, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच,किताबें, बैग, कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications