UPSC EPFO JTO Recruitment: यूपीएससी ईपीएफओ जेटीओ भर्ती के तहत इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी
Abhay Pratap Singh | March 21, 2024 | 10:02 PM IST | 2 mins read
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पद के लिए शॉर्टलिस्ट मानदंडों के खिलाफ उम्मीदवार दस्तावेज के साथ 31 मार्च तक अभ्यावेदन दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में जूनियर अनुवाद अधिकारी (जेटीओ) पद पर भर्ती के तहत इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsc.gov.in पर जाकर चयन सूची देख सकते हैं।
आयोग ने कहा कि जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट करने के लिए अपनाए गए मानदंडों और तौर-तरीकों के अनुसार अपनी अस्वीकृति के खिलाफ आपत्ति उठाना चाहते हैं, वे 31 मार्च तक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अभ्यावेदन स्पीड पोस्ट/ ईमेल आईडी (upsc.spc1@nic.in) या स्वयं जाकर दिए गए पते पर दर्ज करानी होगी।
उम्मीदवारों को उठाई गई चुनौतियों से संबंधित दस्तावेज, “अवर सचिव (एसपीसी-1), कमरा नंबर-3, मुख्य भवन, यूपीएससी, धौलपुर हाउस, शाहजहाँ रोड, नई दिल्ली- 110069” पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से या स्वयं जाकर देना होगा। आयोग ने कहा अभ्यावेदन के लिए इसके अलावा किसी भी अन्य पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
Also read UPSC EPFO PA Recruitment 2024: यूपीएससी ईपीएफओ पीए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7 मार्च से करें आवेदन
आयोग ने बताया कि साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के तौर-तरीके, अस्वीकृति के कारण और प्रारंभिकता का उल्लेख अधिसूचना में किया गया है। आयोग ने आगे कहा कि उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अभ्यावेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। मानदंड के अनुसार सही पाए जाने पर आवेदकों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती अभियान के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) श्रम और रोजगार मंत्रालय में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के कुल 86 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यूपीएससी ईपीएफओ जेटीओ भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
UPSC EPFO JTO Recruitment 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर यूपीएससी ईपीएफओ जेटीओ इंटरव्यू लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज, पर उपलब्ध “UPSC EPFO JTO 2024” भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फाइल में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी
- भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’