Abhay Pratap Singh | March 12, 2024 | 06:39 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी द्वारा एंथ्रोपोलॉजिस्ट, साइंटिस्ट बी, सिस्टेंट मिनरल इकोनोमिस्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य पदों के लिए 9 मार्च से एप्लीकेशन आमंत्रित किए गए हैं।

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इकोनॉमिक ऑफिसर समेत 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2024 है।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि महिला/ एससी/ एसटी/ बेंचमार्क दिव्यांग कैंडिडेट को शुल्क में छूट दी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28 पदों में से इकोनॉमिक ऑफिसर के 9 पद, एंथ्रोपोलॉजिस्ट के 8 पद, सीनियर लेक्चरर या असिस्टेंट प्रोफेसर के 4 पद, साइंटिस्ट बी के 3 पद, रिसर्च ऑफिसर/ प्लानिंग ऑफिसर के 1 पद, असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट के 1 पद, असिस्टेंट मिनरल इकोनोमिस्ट के 1 पद और असिस्टेंट कीपर का 1 पद भरा जाएगा।
एंथ्रोपोलॉजिस्ट पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों में एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री उम्मीदवार के पास होनी चाहिए। इसके अलावा अलग-अलग पदों के अनुसार मास्टर डिग्री/ डिप्लोमा/ बीटेक/ ग्रेजुएशन/ एमडी और एमएस डिग्री कैंडिडेट के पास हो।
Also readJMI UPSC Free Coaching: जामिया यूनिवर्सिटी देगी यूपीएससी की फ्री कोचिंग, 18 मार्च से करें आवेदन
यूपीएससी ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु 30, 35, 40 वर्ष से 50 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
यूपीएससी ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम के अलावा नजदीकी एसबीआई की शाखा में जाकर नकद भी जमा कर सकते हैं।
स्कूल शिक्षा निदेशालय दिल्ली द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 30 जून 2024 तक, शरद ऋतु की छुट्टियां 9 से 11 अक्टूबर 2024 तक और शीतकालीन छुट्टियां 1 से 15 जनवरी 2025 तक होंगी।
Abhay Pratap Singh