UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट, कब तक आएगा? जानें डायरेक्ट लिंक
Santosh Kumar | June 15, 2026 | 02:20 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम दिए होंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने 24 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 आयोजित की। लाखों उम्मीदवार अब बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीएससी सीएसई प्री रिजल्ट 2026 आज घोषित कर दिए जाएंगे, हालांकि आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, नतीजे आमतौर पर परीक्षा के 15 से 21 दिनों के भीतर जारी कर दिए जाते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 आज या कल घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नियमित रूप से देखते रहना चाहिए।
UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में आएगा
यूपीएससी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम दिए होंगे। रिजल्ट में अभ्यर्थी रोल नंबर सर्च करके देख सकेंगे कि वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं या नहीं।
यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद, यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना जरूरी है। योग्य उम्मीदवारों को डीएएफ भरने के बारे में नतीजे के साथ या अलग से सूचित किया जाएगा।
Also read UPSC IES, ISS Admit Card 2026: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट, गाइडलाइंस जानें
UPSC CSE Prelims Result 2026: यूपीएससी सीएसई रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 की जांच कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
मुख्य परीक्षा के बाद पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) होगा और फाइनल सिलेक्शन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर 1 और 2 शामिल थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार