UPSC CSE Mains Result 2025: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम upsc.gov.in पर जल्द, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | November 11, 2025 | 03:13 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएसई मेन्स मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ में साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल होंगे।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही ऑनलाइन माध्यम में जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट में रोल नंबर, उम्मीदवार की श्रेणी, उम्मीदवार का नाम और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 22 से 31 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
UPSC CSE Mains Result 2025 Expected Date: परीक्षा की संभावित तिथि
आयोग आमतौर पर मुख्य परीक्षा के परिणाम परीक्षा समाप्त होने के 70 दिनों के भीतर घोषित करता है। यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 रिजल्ट नवंबर 2025 में आने की उम्मीद है। हालांकि, यूपीएससी ने अभी तक मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की है।
UPSC Mains Result 2025 PDF Download: आगे की प्रक्रिया
यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को निम्नलिखित कार्य करने होंगे:
- विस्तृत आवेदन प्रपत्र-2 (DAF-2) भरना होगा।
- साक्षात्कार (व्यक्तित्व परीक्षण) में शामिल होना होगा।
यूपीएससी सीएसई 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू चरण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट यूपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSC CSE Mains Result 2025 Kab Aayega: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘फाइनल रिजल्ट’ सेक्शन पर विजिट करें।
- सीएसई मेन्स रिजल्ट 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- नई विंडो में चयनित उम्मीदवारों वाली पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट अपना नाम और रोल नंबर जांचें व इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Adecco India Report 2025: देश में अगस्त से अक्टूबर के बीच भर्तियों में 17% की बढ़ोतरी हुई दर्ज- रिपोर्ट
एडेको इंडिया के निदेशक एवं प्रमुख (जनरल स्टाफिंग) दीपेश गुप्ता ने कहा, ‘‘इस वर्ष भारत में त्योहारों के दौरान भर्ती आर्थिक विश्वास और ‘गिग’ अर्थव्यवस्था की परिपक्वता को दर्शाती है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल