UPSC CSE Main Admit Card 2024: यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
Saurabh Pandey | September 3, 2024 | 04:20 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार के बारे में आवश्यक विवरण होंगे, जिसमें उनका नाम, रोल नंबर, सभी 9 पेपरों की तारीख और समय और परीक्षा केंद्र का स्थान शामिल होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जल्द ही सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी करेगा। यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना ई-प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख और समय के बारे अभी तक सूचित नहीं किया है। सिविल सेवा मुख्य प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UPSC CSE Main 2024: एडमिट कार्ड डिटेल
यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड 2024 पीडीएफ में उम्मीदवार के बारे में आवश्यक विवरण होंगे, जिसमें सभी 9 पेपरों की तारीख और समय और परीक्षा केंद्र का स्थान शामिल होगा। यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 के लिए ई-प्रवेश पत्र परीक्षा निर्धारित होने से कम से कम 15 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2024 की अंतिम तिथि तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
- उम्मीदवार का नाम
- अभ्यर्थियों का रोल नंबर
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- उम्मीदवार के पिता और माता के नाम
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- उम्मीदवार की श्रेणी
- यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तारीख, समय और अवधि (सभी 9 पेपर)
- यूपीएससी मुख्य परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दिवस निर्देश
UPSC CSE Main 2024: परीक्षा तिथि
यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 20, 21, 22, 28 सितंबर और 29 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
UPSC CSE Main 2024: दो पालियों में परीक्षा
इस वर्ष आयोग दो पालियों में सिविल सेवा (सीएसई) मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
UPSC Mains Admit Card 2024: एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी प्रमाण पत्र
यूपीएससी मुख्य परीक्षा केंद्र पर, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन सत्यापन उद्देश्यों के लिए यूपीएससी मुख्य प्रवेश पत्र 2024 के साथ कुछ दस्तावेज ले जाना आवश्यक है। इनमें आधार कार्ड, पासपोर्ट,मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सरकार द्वारा जारी कोई अन्य फोटो पहचान पत्र लेकर जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार