UPSC CSE Result 2023: यूपीएससी सीएसई रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
Saurabh Pandey | April 16, 2024 | 12:37 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएसई मेन्स रिजल्ट 2023 की घोषणा 3 दिसंबर को की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कुल 14,624 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीएससी सीएसई मेन्स इंटरव्यू का पहला चरण 2 जनवरी से 16 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया था, जबकि व्यक्तित्व परीक्षण का दूसरा चरण 19 फरवरी से 15 मार्च तक आयोजित किया गया था। वहीं फाइनल राउंड 9 अप्रैल तक जारी रहा। यूपीएससी सीएसई फाइनल 2023 इंटरव्यू और लिखित परीक्षा के आधार पर 1,105 रिक्तियों के लिए घोषित किया जाएगा।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति
यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट में कुल चार पदों के लिए उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), और केंद्रीय सेवा, समूह 'ए' और समूह 'बी' शामिल होगा।
UPSC CSE Result डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
- इसमें अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
- अभ रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा 15, 16, 17, 23 और 24 सितंबर को आयोजित की गई थी। जबकि इसका रिजल्ट 3 दिसंबर को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कुल 14,624 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को दो पालियों में आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई