UPSC CSE 2025 Form Filling: यूपीएससी सीएसई प्री एग्जाम के लिए OTR-प्रोफाइल को संशोधित करने के नए नियम जारी
Abhay Pratap Singh | February 5, 2025 | 03:47 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 और आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए upsc.gov.in पर 11 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीएसई प्री एग्जाम 2025 के लिए ओटीआर प्रोफाइल को संशोधित करने के लिए नए नियम जारी किए हैं। जिसके बाद, अब यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 और आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ओटीआर प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने नोटिस में कहा कि, “जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और भारतीय विदेश सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के लिए ओटीआर प्रोफाइल में पंजीकरण किया है, वे 12 से 18 फरवरी, 2025 के बीच अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।”
आधिकारिक सूचना में कहा गया है, “यदि उम्मीदवार अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई भी बदलाव करना चाहता है, तो उसे ओटीआर प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण के बाद जीवनकाल में केवल एक बार ही अनुमति दी जाएगी। ओटीआर प्रोफाइल (पंजीकरण) डेटा में बदलाव आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए उसके प्रथम अंतिम आवेदन की आवेदन विंडो बंद होने के अगले दिन से 7 दिनों तक उपलब्ध रहेगा।”
आयोग ने आगे कहा कि, यदि उम्मीदवार पंजीकरण के बाद इस परीक्षा में पहली बार आवेदन करता है, तो ओटीआर प्रोफाइल (पंजीकरण) में संशोधन की अंतिम तिथि 18.02.2025 होगी। उम्मीदवारों को अपने विवरण की जांच कर लेनी चाहिए और गेटवे पर पूरी तरह से जमा करने से पहले कोई भी बदलाव कर लेना चाहिए।
दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2025 है। आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर आवेदन पत्र उपलब्ध है। यूपीएससी सीएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। इस साल आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के लिए कुल 979 रिक्तियों की घोषणा की है।
घोषणा के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 और भारतीय विदेश सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के लिए ओटीआर प्रोफाइल में पंजीकरण किया है, वे समय-सीमा के भीतर निम्नलिखित विवरण में संशोधन कर सकेंगे:
- नाम/परिवर्तित नाम जन्म तिथि
- लिंग
- पिता, माता या अभिभावक का नाम
- अल्पसंख्यक दर्जा
- कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा रोल नंबर
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल