UPSC CSE 2025 DAF: यूपीएससी सीएसई विस्तृत आवेदन फॉर्म upsc.gov.in पर जारी; आवेदन प्रक्रिया और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | June 16, 2025 | 10:29 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक 2025 परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा के लिए डीएएफ 1 आवेदन फॉर्म भरने के लिए पात्र हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानी 16 जून से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (CSE Prelims 2025) पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए विस्तृत आवेदन फॉर्म (DAF-1) विंडो खोल दी है। पात्र कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई 2025 विस्तृत आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई 2025 डीएएफ 1 फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को ही यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एग्जाम में बैठने की अनुमति दी जाएगी। यूपीएससी सीएसई विस्तृत आवेदन फॉर्म 2025 भरने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 22 अगस्त से पांच दिनों तक आयोजित की जाएगी।
डीएएफ-1 के लिए सामान्य और ओबीसी (मेल) कैंडिडेट को पंजीकरण के दौरान 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ दिव्यांग श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों और सभी महिला आवेदकों को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 में कुल 14,161 उम्मीदवार योग्य घोषित किए गए हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 979 को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य विभागों में किया जाएगी। बता दें, यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 एग्जाम 25 मई, 2025 को आयोजित की गई थी।
यूपीएससी मेन्स 2025 के लिए डीएएफ 1 फॉर्म सफलतापूर्वक भरने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड और अन्य संबंधित जानकारी उचित समय पर आयोग द्वारा जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक UPSC वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
UPSC DAF-I 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई मेन्स 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]Judicial Exam: न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए 3 साल की वकालत अनिवार्य करने वाले फैसले पर पुनर्विचार करेगा एससी
हाल ही में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराने वाले चन्द्र सेन यादव द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका में तर्क दिया गया विधि स्नातकों के संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 16 के तहत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा