UPSC Geo-Scientist Main Admit Card 2026: यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट मेंस एडमिट कार्ड जारी, जरूरी गाइडलाइंस जानें
Saurabh Pandey | June 13, 2026 | 03:43 PM IST | 3 mins read
यूपीएससी ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (मुख्य) परीक्षा 2026 के ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जारी कर दिए हैं, यह परीक्षा 20 और 21 जून को होगी।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए ई-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। यह मुख्य परीक्षा 20 जून (शनिवार) और 21 जून 2026 (रविवार) को पूरे देश में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी ने अधिसूचना में साफ किया है कि इस परीक्षा के लिए कोई भी पेपर एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा।
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट - परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट दिखाना अनिवार्य है, इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
- पहचान पत्र - उम्मीदवारों को परीक्षा के हर सत्र में अपने साथ वही फोटो आईडी प्रूफ (पहचान पत्र) लेकर जाना होगा, जिसका नंबर उनके एडमिट कार्ड पर लिखा है।
- धुंधली फोटो के लिए नियम - यदि एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं है, तो उम्मीदवार को अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो (दोनों सत्रों के लिए एक-एक) लाने होंगे।
- त्रुटि सुधार - एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या क्यूआर कोड में कोई भी गड़बड़ी होने पर उम्मीदवार तुरंत ईमेल आईडी (usgeol-upsc@nic.in) पर आयोग से संपर्क कर सकते हैं।
UPSC Combined Geo-Scientist Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "E-Admit Cards for Various Examinations of UPSC" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद "Combined Geo-Scientist (Main) Examination, 2026" के डाउनलोड लिंक को चुनें।
- स्क्रीन पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और 'Yes' या 'Agree' पर क्लिक करें।
- अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद: 'Submit' बटन दबाते ही आपका ई-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री क्लोजिंग का समय
परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरे का सत्यापन), पहचान की जांच और तलाशी की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम डेढ़ घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
सुबह का सत्र - परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:30 बजे बंद हो जाएगा, जबकि दोपहर के सत्र में प्रवेश 2 बजे बंद कर दिया जाएगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही, उम्मीदवार केवल अपने अलॉटेड परीक्षा केंद्र पर ही पेपर दे सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर क्या ले जा सकते हैं और क्या है प्रतिबंधित
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने सख्त गाइडलाइंस जारी की है।
- इन चीजों की है अनुमति - छात्र परीक्षा हॉल में केवल ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र और जरूरी होने पर पासपोर्ट साइज फोटो ही ले जा सकते हैं। इसके अलावा उपस्थिति सूची भरने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करना होगा।
- इन वस्तुओं पर है पाबंदी - परीक्षा परिसर में किसी भी प्रकार का बैग, कीमती सामान, मोबाइल फोन, स्मार्ट या डिजिटल घड़ी, अन्य आईटी गैजेट्स और किताबें ले जाना पूरी तरह मना है। परीक्षा केंद्र पर इन्हें रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी, इसलिए छात्र अपनी जिम्मेदारी पर ही इन्हें लाएं। हालांकि, सामान्य या साधारण कलाई घड़ी पहनने की अनुमति रहेगी।
- कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई - यदि किसी उम्मीदवार के पास मोबाइल फोन (भले ही वह स्विच ऑफ हो) या कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलती है, तो उनका कैंडिडेचर रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने और आगामी परीक्षाओं से प्रतिबंधित करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।
नाम बदलने वाले उम्मीदवारों के लिए विशेष निर्देश
जिन छात्रों ने मैट्रिक (10वीं) के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत अपना नाम बदला है, उन्हें परीक्षा के प्रत्येक सत्र में ई-एडमिट कार्ड और सरकारी फोटो आईडी के साथ नाम बदलने का मूल गजट नोटिफिकेशन (Original Gazette Notification) भी साथ लाना अनिवार्य है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार