UPSC CMS Answer Key 2026: यूपीएससी सीएमएस आंसर-की पेपर 1, 2 के लिए जारी, upsc.gov.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | August 5, 2026 | 06:25 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार आंसर की के आधार पर अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट सितंबर के आसपास आने की उम्मीद है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज़ एग्जामिनेशन (सीएमएस) 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी हैं। यह परीक्षा 2 अगस्त को देश भर के केंद्रों पर दो सेशन में आयोजित की गई। उम्मीदवार अब पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएमएस आंसर-की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
उम्मीदवार पेपर 1 (जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स) और पेपर 2 (सर्जरी, गायनेकोलॉजी और ऑब्सटेट्रिक्स, और प्रिवेंटिव और सोशल मेडिसिन) आंसर की से मिलान करके अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
UPSC CMS Answer Key 2026: यूपीएससी सीएमएस आंसर-की कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपीएससी सीएमएस आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, सीएमएस आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब, पेपर 1 और पेपर 2 पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
UPSC CMS Result 2026: यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट कब आएगा
इस परीक्षा का मकसद सेंट्रल हेल्थ सर्विस, रेलवे और अन्य संबंधित संगठनों सहित विभिन्न सरकारी विभागों में मेडिकल ऑफिसर के कुल 1,358 पदों पर भर्ती करना है। सफल उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
उम्मीदवार आंसर की के आधार पर अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट सितंबर के आसपास आने की उम्मीद है। इसके बाद, शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
यूपीएससी सीएमएस 2026 फाइनल रिजल्ट जनवरी 2027 में जारी किए जा सकते हैं। आगे की प्रक्रियाओं के बारे में अपडेट रहने के लिए उन्हें नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in चेक करते रहना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम