Trusted Source Image

RRB ALP CBT 2 Answer Key 2026: आरआरबी सहायक लोको पायलट सीबीटी 2 भर्ती आंसर की जारी

Saurabh Pandey | August 5, 2026 | 06:04 PM IST | 1 min read

आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आंसर की 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की की मदद से उम्मीदवार अब CBT 2 परीक्षा में अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
आंसर की की मदद से उम्मीदवार अब CBT 2 परीक्षा में अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आंसर की 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों के पर जाकर अपना प्रश्न पत्र, अपने द्वारा दिए गए जवाब और आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी भी उम्मीदवार को आरआरबी की तरफ से जारी की गई उत्तर कुंजी में कोई विसंगति नजर आती है, तो वे उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल यानी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने की सुविधा भी दी है। अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि बोर्ड द्वारा दिया गया कोई जवाब गलत है, तो वे आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करावने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति आपत्ति का भुगतान करना होगा।

आपत्ति दर्ज करने की समय-सीमा खत्म होने के बाद, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा दी गई सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित उत्तर में सुधार किया जाएगा और उसे फाइनल आंसर की में शामिल किया जाएगा। फाइनल आंसर की जारी करने के बाद, बोर्ड नॉर्मलाइज्ड स्कोर और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स के साथ RRB ALP CBT 2 का 2026 का रिजल्ट घोषित करेगा।

RRB ALP CBT 2 Answer Key 2026: आंसर की विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. रोल नंबर
  4. परीक्षा की तारीख
  5. शिफ्ट
  6. प्रश्न आईडी
  7. उम्मीदवार का जवाब
  8. सही जवाब
  9. प्रश्न की स्थिति
  10. कुल हल किए गए प्रश्न
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications