Trusted Source Image

RRB Group D City Slip 2026: आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप 13 व 14 अगस्त की परीक्षाओं के लिए जारी, कॉल लेटर जल्द

Santosh Kumar | August 5, 2026 | 01:19 PM IST | 2 mins read

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा देश भर में लेवल-1 के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए 3 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित की जा रही है।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा 3 अगस्त से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा 3 अगस्त से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने सेंट्रलाइज़्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस (सीईएन) 09/2025 के तहत ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती परीक्षा के लिए शहर की जानकारी देने वाली सिटी स्लिप जारी कर दी है। 13 और 14 अगस्त को होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जा रही है। 13 और 14 अगस्त को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब अपनी संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट से परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

RRB Group D Admit Card 2026: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जल्द

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा देश भर में लेवल-1 के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए 3 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड जल्द ही सभी क्षेत्रीय पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

ग्रुप डी एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाता है। ग्रुप डी परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से संबंधित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

Also readRRB Answer Key 2026: आरआरबी मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी आंसर की जारी, 7 अगस्त तक चैलेंज का मौका

RRB Group D Exam City Slip 2026: एग्जाम सिटी स्लिप कैसे करें चेक?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 एग्जाम सिटी स्लिप की जांच कर सकते हैं-

  • आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
  • 'आरआरबी ग्रुप डी सिटी स्लिप' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
  • आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • उम्मीदवार इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 परीक्षा 90 मिनट की अवधि की होगी (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट, जिनके साथ एक लेखक होगा)। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications