UPSC CDS I Exam 2026: यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा कार्यक्रम upsc.gov.in पर जारी, शिप्ट टाइमिंग्स, सब्जेक्ट जानें
Saurabh Pandey | January 8, 2026 | 07:42 PM IST | 1 min read
भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारियों की भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। CDS 1 2026 के तहत उन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनका प्रशिक्षण संबंधित अकादमियों में जुलाई और अक्टूबर 2027 में शुरू होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) 1, 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विस्तृत कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। अंग्रेजी का प्रश्नपत्र पहले चरण में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र दूसरे चरण में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और प्रारंभिक गणित का प्रश्नपत्र तीसरे चरण में शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
|
परीक्षा तिथि
|
दिन
|
समय
|
विषय
|
विषय कोड
|
|---|---|---|---|---|
|
12अप्रैल 2026
|
रविवार
|
सुबह 9बजे से 11 बजे तक
|
अंग्रेज़ी
|
11
|
|
12अप्रैल 2026
|
रविवार
|
दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक
|
सामान्य ज्ञान
|
12
|
|
12अप्रैल 2026
|
रविवार
|
शाम 4 बजे से 6 बजे तक
|
प्रारंभिक गणित
|
13
|
UPSC CDS I 2026: परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर UPSC CDS I परीक्षा 2026 के शेड्यूल पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
- परीक्षा कार्यक्रम पेज को डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
UPSC CDS I 2026: रिक्तियों की संख्या
यूपीएससी सीडीएस 1 2026 भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न रक्षा सेवाओं में कुल 451 रिक्तियों को भरना है। परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 11 दिसंबर को शुरू हुई और 30 दिसंबर, 2025 को समाप्त हुई थी।
यूपीएससी सीडीएस के बारे में...
भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारियों की भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। CDS 1 2026 के तहत उन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनका प्रशिक्षण संबंधित अकादमियों में जुलाई और अक्टूबर 2027 में शुरू होगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को SSB साक्षात्कार और उसके बाद चिकित्सा जांच के लिए बुलाया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’