UPSC CAPF 2025 Notification: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 25 मार्च तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 5, 2025 | 09:52 PM IST | 2 mins read
UPSC CAPF AC Recruitment 2025: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 5 मार्च को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दी है। सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएपीएफ एसी नोटिफिकेशन 2025 के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च (शाम 6 बजे) है। यूपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 357 पदों को भरेगा। जिसमें बीएसएफ के 24 पद, सीआरपीएफ के 204 पद, सीआईएसफ के 92 पद, आईटीबीपी के 4 पद और एसएसबी के 33 पद शामिल हैं।
सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट 2025 पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। अथवा, कैंडिडेट का जन्म 2 अगस्त, 2000 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
यूपीएससी सीएपीएफ 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक/शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा मानक परीक्षण और साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण को शामिल किया गया है। यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा 3 अगस्त 2025 को दो पेपरों (पेपर-1 और पेपर-2) के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी।
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, एससी/ एसटी/ महिला अभ्यर्थियों को छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
UPSC CAPF 2025 Recruitment: आवेदन कैसे करें?
यूपीएससी सीएपीएफ एसी भर्ती 2025 के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें, फिर 'यहां क्लिक करें' पर जाएं।
- ओटीआर पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें और अन्य विवरण भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।
विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’