UPSC LDCE Admit Card 2025: यूपीएससी एडमिट कार्ड एलडीसीई, ऑफिसर्स ग्रेड बी के लिए जारी; परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 8, 2025 | 02:33 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी एलडीसीई एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त अनुभाग अधिकारी (ग्रेड ‘बी’) एलडीसीई 2025 और कंबाइंड स्टेनोग्राफर (ग्रेड ‘बी’ - ग्रेड ‘1’) एलडीसीई 2019, 2020 और 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर यूपीएससी एडमिट कार्ड 2025 जांच सकते हैं।
यूपीएससी एलडीसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर/ यूआरएन नंबर व पासवर्ड अथवा रजिस्टर्ड ईमेल आईडी व पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएससी एलडीसी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी एलडीसीई, स्टेनो ऑफिसर ग्रेड बी परीक्षा 13 और 14 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग देश भर में 9 परीक्षा केंद्रों चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में यह प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा।
नोटिस में कहा गया कि, “कैटेगरी IV, V, VI, VII और IX के तहत सभी कैंडिडेट्स के लिए हिंदी या इंग्लिश में 100 WPM की क्वालिफाइंग शॉर्ट-हैंड टेस्ट 20, 27 और 28 दिसंबर, 2025 को सुबह 10:00 बजे से बैचों में कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Also read UPSC CSE Main Exam 2025: यूपीएससी सीएसई मेंस ई-समन लेटर जारी, upsc.gov.in से करें डाउनलोड
UPSC LDCE, Officers’ Grade B 2025: परीक्षा पैटर्न
ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर 150 अंकों का और सब्जेक्टिव टाइप पेपर 200 अंकों का होगा। उम्मीदवार नीचे सारणी में विस्तृत परीक्षा पैटर्न जांच सकते हैं:
| पेपर | विषय | पेपर का प्रकार | परीक्षा तिथि | परीक्षा का समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 |
भारत के संविधान का सामान्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान तथा संसद में सरकारी कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं का ज्ञान तथा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 का ज्ञान
|
ऑब्जेक्टिव (150 अंक) |
13 दिसंबर, 2025
(शनिवार) |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
| 2 |
भारत सरकार सचिवालय और संबद्ध कार्यालयों में प्रक्रिया और अभ्यास तथा सेवाओं की प्रासंगिक श्रेणियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सामान्य वित्तीय और सेवा नियम।
|
ऑब्जेक्टिव (150 अंक) |
13 दिसंबर, 2025
(शनिवार) |
दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक |
| 3 |
नोटिंग और प्रारूपण, संक्षेपण लेखन
|
सब्जेक्टिव (200 अंक) |
14 दिसंबर, 2025
(रविवार) |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक |
अगली खबर
]CSIR UGC NET December 2025: सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप csirnet.nta.nic.in पर जल्द, 18 दिसंबर को एग्जाम
परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट मोड में होगी और इसमें 5 विषय शामिल होंगे: केमिकल साइंसेज, अर्थ एटमॉस्फेरिक ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’