UPPSC Staff Nurse Result 2025: यूपीपीएससी स्टाफ नर्स रिजल्ट dgme.up.gov.in पर जारी; 2,719 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट
Abhay Pratap Singh | August 8, 2025 | 02:29 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, इसमें प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्या-ए-3/ई-1/2023 के तहत स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाकर यूपीपीएससी स्टाफ नर्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत स्टाफ नर्स के पद के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। यूपीपीएससी स्टाफ नर्स रिजल्ट पीडीएफ में कैंडिडेट का नाम, मेरिट, पिता या पति का नाम और जन्म तिथि जैसे विवरण जांच सकते हैं।
यूपीपीएससी स्टाफ नर्स 2023 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों में से योग्यता और लागू आरक्षण नियमों के आधार पर कुल 2,719 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यूपी स्टाफ नर्स रिजल्ट पीडीएफ में अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पुरुष और महिला उम्मीदवारों के रोल नंबर अलग-अलग दिए गए हैं।
जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर सूची में होगा, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण (दस्तावेज सत्यापन और अंतिम नियुक्ति) के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आगामी चयन चरणों के दौरान उपयोग के लिए परिणाम का प्रिंटआउट या सॉफ्ट कॉपी अपने पास रखें।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य पूरा होते ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को महानिदेशालय की वेबसाइट https://dgme.up.gov.in/ पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP Staff Nurse 2025 Result PDF: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं क्लिक करें।
- “स्टाफ नर्स रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें शॉर्टलिस्ट रोल नंबरों की सूची होगी।
- कैंडिडेट अपना रोल नंबर खोजने के लिए 'Ctrl + F' का उपयोग करें।
अगली खबर
]BITS Pilani Placement 2025: बिट्स पिलानी में जुलाई तक 80% से अधिक छात्रों को मिली नौकरी, औसत वेतन में 14% उछाल
2025 बैच का औसत वेतन पिछले वर्ष के ₹17 लाख से 14% बढ़कर ₹19.4 लाख प्रति वर्ष हो गया है। औसत वेतन ₹22 लाख प्रति वर्ष है। एल्गोरिथम ट्रेडिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन जैसे क्षेत्रों में घरेलू पैकेज में 44% की वृद्धि हुई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम