UPPSC Staff Nurse Mains Exam 2024: स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 14, 2024 | 11:15 AM IST | 1 min read
आयोग द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2240 रिक्तियां भरी जाएगी। यूपीपीएससी स्टाफ नर्स प्रारंभिक परीक्षा 19 दिसंबर को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज यानी 14 मार्च को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी और डायरेक्ट लिंक उम्मीदवार को इस लेख में आगे मिलेगा।
आयोग को इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2240 रिक्तियां भरनी हैं। अभ्यर्थियों को भरे हुए पंजीकरण फॉर्म की हार्ड कॉपी 21 मार्च तक स्पीड/नियमित डाक के माध्यम से आयोग के कार्यालय में भेजनी होगी।
बता दें कि यूपीपीएससी स्टाफ नर्स प्रारंभिक परीक्षा 19 दिसंबर को पांच जिलों - प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर और मेरठ में आयोजित की गई थी। परिणाम 20 फरवरी को घोषित किए गए। कुल 3962 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हुए हैं।
UPPSC Staff Nurse Main Exam 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीपीएससी स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी इस लिंक पर जाएं - cdn3.tcsion.com/per/g26/pub/31636/ASM/WebPortal/14/index.html
- यहां 'Click here to login already registered user's' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- आगे फॉर्म भरें, दस्तावेज़ अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
अगली खबर
]Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस में बंपर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया और योग्यता
जो उम्मीदवार पंजाब में पुलिसकर्मी बनने का सपना देख रहे हैं, वे पंजाब पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण विंडो शाम 7 बजे से खुलेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें