UPPSC PCS Prelims Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, 11727 कैंडिडेट सफल
Abhay Pratap Singh | December 1, 2025 | 11:33 PM IST | 1 min read
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 1 दिसंबर को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 और एसीएफ/ आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें राज्य सिविल सेवा भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स एग्जाम 2025 के लिए कुल 11,727 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नोटिस के अनुसार, 20 फरवरी को जारी विज्ञापन के लिए कुल 6,26,387 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स 2025 परीक्षा 12 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के प्रथम सत्र में 2,67,340 तथा द्वितीय सत्र में 2,65,270 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।
आयोग ने बताया कि, यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स 2025 का कार्यक्रम एवं मुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक/कट ऑफ अंक की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
इस वर्ष रिक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। यूपीपीएससी ने पदों की संख्या 200 से बढ़ाकर 920 कर दिया है। संशोधित विवरण के अनुसार, पीसीएस के 814 पद और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) के 106 पद शामिल हैं।
UPPSC PCS Prelims 2025 Result: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- यूपी पीसीएस प्रारंभिक परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट Ctrl+F की सहायता से अपना रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं