UPPSC PCS Prelims Exam: यूपीपीएससी पीसीएस-प्री की परीक्षा में महज 42 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
Press Trust of India | December 23, 2024 | 08:57 AM IST | 1 min read
पीसीएस (प्री) परीक्षा के लिए कुल 5,76,154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से केवल 2,41,212 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश: पिछले महीने छात्र आंदोलन के कारण चर्चा में रही पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार (22 दिसंबर) को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। हालांकि, परीक्षा में करीब 42 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, "रविवार को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए दो स्तरीय प्रणाली लागू की गई थी, जिसमें पुलिस और एजेंसी अलग-अलग जांच करती थी। उन्होंने कहा, "इसके अलावा, आईरिस मिलान और बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई।"
UPPSC PCS Prelims: 1331 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा
परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज की लाइव स्ट्रीमिंग की गई और कंट्रोल रूम से हर अभ्यर्थी पर नजर रखी गई। 1331 केंद्रों पर निगरानी के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी घूमता हुआ दिखाई दिया तो तुरंत अलर्ट कर दिया गया।
सचिव ने बताया कि पूरे प्रदेश में सिर्फ एटा में एक परीक्षा केंद्र पर ईयरफोन के साथ पकड़े गए अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। परीक्षा सकुशल संपन्न होने के बाद अब जल्द ही परिणाम जारी करने की तैयारी है।
Also read UPPSC PCS Exam 2024 Live: यूपीपीएससी पीसीएस पेपर एनालिसिस जारी, कठिनाई स्तर, आंसर की
UPPSC Exam: 5 लाख से अधिक हुए थे आवेदन
बता दें कि पीसीएस (प्री) परीक्षा के लिए कुल 5,76,154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से केवल 2,41,212 अभ्यर्थी (करीब 42 प्रतिशत) ही परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने इसके लिए हाल ही में प्रदर्शन भी किया था।
पीसीएस प्री और आरओ-एआरओ परीक्षा दो दिन में कराने के फैसले के खिलाफ छात्रों ने 11 नवंबर को आयोग के गेट पर 5 दिन तक धरना दिया था। आयोग द्वारा एक दिन में परीक्षा कराने की घोषणा के बाद धरना समाप्त हुआ था।
अगली खबर
]BPSC 70th CCE Exam: बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग तेज, तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार को लिखा पत्र
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में विवादास्पद परिस्थितियों में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग का समर्थन किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार