UPPSC PCS 2023 Cut off: यूपीपीएससी पीसीएस कटऑफ-मार्कशीट uppsc.up.nic.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Saurabh Pandey | April 16, 2024 | 06:13 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी पीसीएस इंटरव्यू के बाद चयनित कुल 251 उम्मीदवारों में से 167 पुरुष और 84 महिला उम्मीदवार हैं। शीर्ष 20 उम्मीदवारों की मेरिट सूची में 13 पुरुष और 7 महिला उम्मीदवार हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2023 का कट ऑफ जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा कटऑफ देख सकते हैं।
यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2023 के नतीजे उम्मीदवारों के इंटरव्यू होने के बाद जारी किए हैं। चयन प्रक्रिया में 251 उम्मीदवार सफल हुए थे, जिसमें 167 पुरुष और 84 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा में सिद्धार्थ गुप्ता टॉपर रहे हैं।
पदवार एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक
उप जिलाधिकारी - कुल पद 41
- अनारक्षित - अधिकतम अंक-887 न्यूनतम अंक 857
- अनुसूचित जाति - अधिकतम अंक-858 न्यूनतम अंक 829
- ओबीसी - अधिकतम अंक-856 न्यूनतम अंक 840
- ईडब्ल्यूएस - अधिकतम अंक-857 न्यूनतम अंक 847
- पीएच - अधिकतम अंक-686 न्यूनतम अंक 686
- भूतपूर्व सैनिक - अधिकतम अंक-884 न्यूनतम अंक 843
डिप्टी रजिस्ट्रार - कुल पद - 20
- अनारक्षित - अधिकतम अंक-874 न्यूनतम अंक 821
- अनुसूचित जाति - अधिकतम अंक-780 न्यूनतम अंक 735
- अनुसूचित जनजाति - अधिकतम अंक-642 न्यूनतम अंक 642
- ओबीसी - अधिकतम अंक-874 न्यूनतम अंक 780
- ईडब्ल्यूएस - अधिकतम अंक-811 न्यूनतम अंक 811
- भूतपूर्व सैनिक - अधिकतम अंक-784 न्यूनतम अंक 784
पदवार एवं श्रेणीवार विस्तृत कटऑफ अंक देखने के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
बता दें कि यूपीपीएससी पीसीएस 2023 परीक्षा के लिए कुल 5,65,459 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,45,022 प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित हुए। उनमें से 4,047 उम्मीदवार मेन्स राउंड के लिए क्वालिफाई हुए थे। पीसीएस मुख्य परीक्षा में 451 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जिसका रिजल्ट 22 दिसंबर, 2023 को घोषित किया गया था। जबकि साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण दौर 8 से 12 जनवरी के बीच आयोजित किया गया था।
Also read NEET PG Registration 2024: नीट पीजी रजिस्ट्रेशन natboard.edu.in पर शुरू, अंतिम तिथि 6 मई
इंटरव्यू के बाद चयनित कुल 251 उम्मीदवारों में से 167 पुरुष और 84 महिला उम्मीदवार हैं। शीर्ष 20 उम्मीदवारों की मेरिट सूची में 13 पुरुष और 7 महिला उम्मीदवार हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच