UPPSC PCS Exam Date 2024: यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की नई तिथि जारी, अब 22 दिसंबर को होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | November 15, 2024 | 04:43 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी पीसीएस प्री एग्जाम 2024 की नई तिथि आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर कैंडिडेट जांच सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (UPPSC) ने यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए नई तिथि की घोषणा कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, अब यूपीपीएससी पीसीएस प्री एग्जाम 22 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इससे पहले, यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होने वाली थी।
यूपीपीएससी द्वारा संशोधित शेड्यूल के अनुसार, यूपीपीएससी पीसीएस प्री 2024 के लिए पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, यूपी पीसीएस प्री द्वितीय पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। यूपी पीसीएस प्री एग्जाम की अवधि 4 घंटे है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्त सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा 2024 जो दो दिवसों में दिनांक 7 व 8 दिसंबर को प्रस्तावित थी, अब उक्त परीक्षा एक दिवस में दिनांक 22.123..2024 को दो सत्रों (पहला सत्र प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरा सत्र अपरान्ह 2:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक) में आयोजित की जाएगी।”
आयोग ने प्रशासनिक कारणों से संयुक्त राज्य, वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो बार स्थगित की है। 27 अक्टूबर को होने वाली इस परीक्षा को बिना कोई विशेष कारण बताए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले, यह परीक्षा 17 मार्च को होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। आयोग द्वारा यह घोषणा राज्य में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं के रद्द होने की खबरों के बीच की गई।
UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा में दो ऑब्जेक्टिव टाइप के पेपर होंगे। पेपर-1 में सामान्य अध्ययन विषय और पेपर-2 में CSAT (सिविल सेवा योग्यता परीक्षा) को शामिल किया गया है। दोनों पेपर एक दी दिन आयोजित किए जाएंगे। पीसीएस प्री एडमिट कार्ड 2024 नवंबर 2024 के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
बता दें कि, यूपीपीएससी अभ्यर्थियों द्वारा पीसीएस प्री एग्जाम एक दिन में कराने को लेकर किए गए आंदोलन के बाद आयोग ने यह परीक्षा पहले की तरह एक दिन में कराने का निर्णय लिया। वहीं, आरओ-एआरओ परीक्षा स्थगित किए जाने पर छात्र जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर अभी भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
अगली खबर
]UPPSC Protest in Prayagraj: यूपीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग मान लेने के बाद भी आंदोलन जारी, वजह जानें
योगी सरकारी के हस्तक्षेप के चलते आयोग द्वारा अपना फैसला वापस लिए जाने के बाद भी यूपीपीएससी छात्र जिस (RO-ARO) प्रतियोगी परीक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उसमें कुल 411 पद भरे जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार