UPPSC MO Recruitment 2024: यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर के 2532 पदों पर निकली भर्ती, 15 मार्च से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | March 13, 2024 | 02:34 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी एमओ पद पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (एलोपैथी) में चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-2 के 2,532 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार इन पदों पर 15 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीपीएससी एमओ भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार अंतिम तिथि 12 अप्रैल तक ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। आयोग द्वारा यूपी मद्य निषेध विभाग (समाज कल्याण) के तहत क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी व चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में संभागीय विख्यापन अधिकारी और यूपी पर्यटन निदेशालय में क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी के पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 95 रुपये शुल्क देना होगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष आयु होनी चाहिए। कैंडिडेट के आयु की गणना 1 जुलाई 2023 से की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देख सकते हैं।
UPPSC MO Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना होगा।
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर आवश्यक जानकारी भरकर क्लिक करें।
- जरूरी दस्तावेज स्कैन करें औरअपलोड करें।
- अब एप्लीकेशन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (सीबीई), फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए अभी तक मासिक वेतन की घोषणा नहीं की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार