UPPSC LT Grade Admit Card 2025: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम जानें
Saurabh Pandey | November 26, 2025 | 09:10 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षकों का चयन दो मुख्य चरणों पर आधारित होगा, प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा। केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जो प्रारंभिक परीक्षा पास करेंगे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती परीक्षा के चार विषयों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर का उपयोग करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करने होंगे। साथ ही दो तस्वीरों के साथ, एक वैलिड पहचान पत्र की मूल प्रति और एक फोटोकॉपी के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 7,466 पदों के लिए लिखित परीक्षा 6 दिसंबर से शुरू होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गणित की परीक्षा 6 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी।
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड की दोनों परीक्षाएं 18 मंडल मुख्यालयों वाले जिलों में आयोजित की जाएंगी। 7 दिसंबर को विज्ञान की परीक्षा सुबह की पाली में और संस्कृत की परीक्षा दोपहर की पाली में आठ मंडल मुख्यालयों वाले जिलों में आयोजित की जाएगी।
UPPSC LT Grade Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- अब आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
- यूपीपीएससी एलटी ग्रेड एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।
UPPSC LT Grade Admit Card 2025: पद और आवेदन की संख्या
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड भर्ती के तहत गणित के 1,093 पदों के लिए कुल 1,86,993 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि हिंदी के 687 पदों के लिए 1,29,514 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। विज्ञान के 1,337 पदों के लिए 1,02,953 आवेदन प्राप्त हुए हैं और संस्कृत के 182 पदों के लिए 40,403 उम्मीदवार परीक्षा देंगे।
Also read BSSC Inter Level Recruitment 2025: बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 18 दिसंबर तक बढ़ी
UPPSC LT Grade Admit Card 2025: रिपोर्टिंग टाइम
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले केंद्रों में प्रवेश शुरू होगा और परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा। अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों के प्रयोग के प्रति सख्त चेतावनी दी गई है। धोखाधड़ी, नकल, नकल में मदद, पेपर लीक या ऐसा करने की साजिश रचने पर 1 करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास हो सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी