UPPSC Admit Card 2024: राज्य कृषि सेवा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Santosh Kumar | August 10, 2024 | 03:49 PM IST | 2 mins read
आयोग द्वारा राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 18 अगस्त 2024 को प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक प्रदेश के 5 जिलों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी यूपी एग्रीकल्चर सर्विस परीक्षा का एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
आयोग द्वारा राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 18 अगस्त 2024 को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 5 जिलों प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर और मेरठ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
UPPSC Agriculture Services Admit Card 2024: रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा शुरू होने से 1:30 घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ लाना जरूरी है।
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो उत्तर प्रदेश राज्य कृषि सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) में सामान्य अध्ययन और कृषि विषय से 300 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, इन प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
Also read UPPSC Paper Leak: मल्टी लेयर डिजिटल लॉकर में रखे जाएंगे प्रश्न पत्र, कोड के जरिए होगी सुरक्षा
UPPSC Agriculture Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से यूपीपीएससी कृषि सेवा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UPPSC Agriculture Services Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
- यूपीपीएससी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दिए गए विवरण की जांच करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत यूपीपीएससी के 268 पदों को भरा जाएगा। यूपीपीएससी संयुक्त राज्य कृषि सेवा भर्ती के जरिए जिला उद्यान अधिकारी, प्रधान, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, उत्तर प्रदेश कृषि सेवा और वरिष्ठ तकनीकी सहायक जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
अगली खबर
]MP CPCT 2024: एमपी सीपीसीटी के लिए पंजीकरण cpct.mp.gov.in पर शुरू, जानें परीक्षा पैटर्न, फीस, पात्रता मानदंड
MP CPCT 2024: एमपी सीपीसीटी के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट cpct.mp.gov.in पर शुरू हो चुकी है। जानें परीक्षा पैटर्न, फीस, पात्रता मानदंड के बारे में...
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल