UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 30 अगस्त के लिए जारी
Saurabh Pandey | August 27, 2024 | 10:32 AM IST | 2 mins read
पी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के दो दिनों 30 और 31 अगस्त की परीक्षा अभी बाकी है। 30 अगस्त के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। यूपीपीबीपीबी जल्द ही 31 अगस्त की परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी करेगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने 30 अगस्त को होने वाली यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 30 अगस्त को होने वाली है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
यूपीपीबीपीबी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 राज्य भर के 67 विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
UP Police Constable Admit Card 2024: दो दिनों की परीक्षा बाकी
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के दो दिनों 30 और 31 अगस्त की परीक्षा अभी बाकी है। 30 अगस्त के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। यूपीपीबीपीबी जल्द ही 31 अगस्त की परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी करेगा।
UP Police Constable Admit Card 2024: पहले दिन के आंकड़े
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त को शुरू हुई थी। पहले दिन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले 79.11 प्रतिशत उम्मीदवार दो पालियों में परीक्षा देने पहुंचे थे। पहली पाली के कुल 4,09,720 अभ्यर्थियों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए और 3,21,265 उपस्थित हुए। दूसरी पाली के लिए, 4,09,880 उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए और 3,27,167 उपस्थित हुए।
UP Police Constable Admit Card 2024: डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- अब 30 अगस्त की परीक्षा के लिए कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर जाएं।
- उम्मीदवार लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- इसे सबमिट करें और यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
बता दें कि यूपीपीबीपीबी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कर रहा है, क्योंकि फरवरी में आयोजित परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द कर दी गई थी। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के 60,244 पदों को भरने के लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल