UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रकाशन के लिए समाचार पत्रों को अहम नोटिस जारी
Saurabh Pandey | April 8, 2025 | 03:33 PM IST | 1 min read
बोर्ड ने बच्चों को एकेडमिक डिटेल की गलती सुधारने या उसमें किसी प्रकार का बदलाव करने के लिए कल यानी बुधवार 9 अप्रैल 2025 शाम 6 बजे तक का समय दिया है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तैयारियां चल रही हैं।
यूपी बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए जाने हैं।
इसलिए जो भी समाचार पत्र / संस्थान अपने समाचारपत्र/वेबसाइट/मोबाइल के माध्यम से परीक्षाफल प्रकाशित / प्रसारित करना चाहते हों, वे कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के गोपनीय 1 अनुभाग में 15 अप्रैल 2025 तक सम्पर्क कर परीक्षाफल प्रकाशन की औपचारिकताओं की पूर्ति अवश्य कर दें।
एकेडमिक डिटेल करेक्शन का कल आखिरी दिन
बोर्ड ने बच्चों को एकेडमिक डिटेल की गलती सुधारने या उसमें किसी प्रकार का बदलाव करने के लिए कल यानी बुधवार 9 अप्रैल 2025 शाम 6 बजे तक का समय दिया है। जो बच्चे अपने एकेडमिक डिटेल में बदलाव चाहते हैं वे बुधवार तक अपने स्कूल प्रिंसिपल की मदद से यह काम करवा सकते हैं।
इस वर्ष यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा की सभी कॉपियों की जांच पूरी कर ली है। बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने के लिए औपचारिकताओं को पूरा कर रहा है। यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख, समय से संबंधित जानकारी साझा करेगा।
पिछले साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिजल्ट की घोषणा करेगा। इसमें कुल पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत, किस जिले में कितने बच्चे पास हुए, टॉप करने वाले छात्रों के नाम सहित अन्य जानकारियां दी जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा