Saurabh Pandey | April 4, 2025 | 11:23 AM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड परीक्षा की आंसर कॉपियों की जांच प्रक्रिया 2 अप्रैल 2025 को पूरी हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके 10-15 दिनों के बाद रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है।
यूपी बोर्ड परीक्षा की आंसर कॉपियों की जांच प्रक्रिया 2 अप्रैल 2025 को पूरी हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके 10-15 दिनों के बाद रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। पिछले वर्ष 20 अप्रैल 2024 को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। आइए जानते हैं पिछले कुछ वर्षों की रिजल्ट डेट का ट्रेंड...
वर्ष | यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम तिथि | यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम तिथि |
|---|---|---|
2024 | 20 अप्रैल | 20 अप्रैल |
2023 | 25 अप्रैल | 25 अप्रैल |
2022 | 18 जून | 18 जून |
2021 | 31 जुलाई | 31 जुलाई |
2020 | 27 जून | 27 जून |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस वर्ष दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 54,37,233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
यूपी बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में लगभग 44.37 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 27.32 लाख छात्र कक्षा 10वीं के और 27.05 लाख कक्षा 12वीं के थे।
Abhay Pratap Singh