UP Board 12th Practical Exam 2025: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियों में बदलाव, जानें नई डेट्स
Saurabh Pandey | January 19, 2025 | 03:52 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था की है। अब परीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर ही छात्रों के अंक बोर्ड के विशेष मोबाइल ऐप पर अपलोड करने होंगे। यह ऐप परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में ही काम करेगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। दरअसल जेईई मेन्स 2025 परीक्षा और यूपी बोर्ड 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा भी 22 से 31 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं के बीच ओवरलैपिंग से बचने के लिए इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही यूपी बोर्ड ने संशोधित प्रैक्टिकल शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
UP Board 12th Practical Exam 2025: पहले से जारी प्रैक्टिकल शेड्यूल
यूपी बोर्ड की तरफ से पहले जारी प्रैक्टिकल शेड्यूल के मुताबिक पहले चरण की इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 को आयोजित की जानी थी, जबकि दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक होनी थी।
UP Board 12th Practical Exam 2025:संशोधित प्रैक्टिकल शेड्यूल
पहले चरण में इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 1 से 8 फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में आयोजित की जाएगी।
इंटरमीडिएट की दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षा 9 से 16 फरवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में होगी।
यूपी बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था की है। अब परीक्षकों को परीक्षा केंद्र पर ही छात्रों के अंक बोर्ड के विशेष मोबाइल ऐप पर अपलोड करने होंगे। यह ऐप परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में ही काम करेगा। इसके अलावा परीक्षकों को छात्रों के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करनी होगी। इसके अलावा परीक्षा की निगरानी और रिकार्डिंग की जिम्मेदारी प्राचार्य को दी गई है।
इसके अलावा परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए इसे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित किया जाएगा। यूपीएमएसपी ने अधिकारियों को परीक्षा की पूरी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति का प्रबंधन संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम