Abhay Pratap Singh | December 16, 2024 | 03:38 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा 2025 में एक साथ 24 फरवरी से शुरू होगी और 12 मार्च को समाप्त होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं मॉडल पेपर 2025 जारी कर दिए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र यूपीएमएसपी की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2025 pdf डाउनलोड कर सकते हैं।
New: UP Board 10th Time Table 2027 PDF
Also See: Best Stream After 10th | Best Courses After 10th
Don't Miss: UP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “परिषदीय परीक्षा वर्ष 2025 हेतु हाईस्कूल (कक्षा- 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा0 12) के प्रमुख विषयों के आदर्श प्रश्नपत्र (मॉडल पेपर) परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिए गए हैं, तथा उनके लिंक ‘एक्स’ अकाउंट @upboardpryj एवं फेसबुक अकाउंट madhyamik shiksha parishad पर भी उपलब्ध हैं।”
सूचना में आगे कहा गया कि, “हाईस्कूल (कक्षा- 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा0 12) की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आदर्श प्रश्नपत्र (मॉडल पेपर) प्राप्त कर सकते हैं।” माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अपने ‘एक्स’ हैंडल लिखा, “सत्र 2024- 25 कक्षा 10 एवं 12 के मॉडल प्रश्न पत्र - prereg.upmsp.edu.in/ModelPaper.html पर उपलब्ध हैं।”
UP Board 10th 12th Model Paper 2025 PDF Download Direct Link - https://upmsp25.com/upmsp-up-board-model-paper-2025/
यूपी बोर्ड मॉडल पेपर 2025 के माध्यम से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को तैयारी के दौरान काफी मदद मिलेगी। यूपी बोर्ड कक्षा 10-12 मॉडल पेपर 2025 की सहायता से छात्र कम अंक वाले और अधिक अंक वाले चैप्टर्स की भी जांच कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए कक्षा 10वीं में 27,41,674 छात्रों ने और कक्षा 12वीं के 26,90,845 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें कि, यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए तीसरे वर्ष ओएमआर का भी उपयोग किया जाएगा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2025 परीक्षा और यूपी बोर्ड इंटर 2025 परीक्षा प्रदेशभर के 8,140 केंद्रों पर कराई जाएगी। यूपी बोर्ड 2025 एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।