Trusted Source Image

UP Board Time Table 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट upmsp.edu.in पर जल्द होगी जारी

Saurabh Pandey | November 9, 2024 | 06:59 PM IST | 2 mins read

यूपी बोर्ड ने पिछले साल डेटशीट 7 दिसंबर 2023 को जारी की थी। हालांकि, इस वर्ष अभी तक टाइमटेबल कब जारी होगा, इस पर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
यूपी बोर्ड 2025 की वार्षिक परीक्षाएं ऑफलाइन मोड (यानी पेन एंड पेपर) में आयोजित की जाएंगी।(प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी बोर्ड 2025 की वार्षिक परीक्षाएं ऑफलाइन मोड (यानी पेन एंड पेपर) में आयोजित की जाएंगी।(प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की तरफ से यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल जल्द ही जारी किया जाएगा। इन कक्षाओं के लिए टाइमटेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 12 अप्रैल, 2024 को शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25 जारी किया था। यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2025 जनवरी से फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

यूपी बोर्ड ने पिछले साल डेटशीट 7 दिसंबर 2023 को जारी की थी। हालांकि, इस वर्ष अभी तक टाइमटेबल कब जारी होगा, इस पर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।

UP Board Eaxm 2025: शैक्षणिक कैलेंडर जारी

यूपीएमएसपी की तरफ से पहले सभी यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए एक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया था। इस शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए तारीखें 21 जनवरी से 5 फरवरी, 2025 तक निर्धारित हैं, हालांकि, थ्योरी परीक्षाओं के लिए यूपीएमएसपी परीक्षा की तारीखें फरवरी 2025 में घोषित की जाएंगी। विस्तृत यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 कक्षा 10वीं और 12वीं की घोषणा बोर्ड परीक्षा शुरू होने से दो महीने पहले की जाएगी।

UP Board Eaxm 2025: टाइम टेबल एक साथ होगा जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए यूपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 एक ही पीडीएफ में जारी करेगा। यूपीएमएसपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीखों, परीक्षा समय और महत्वपूर्ण निर्देशों वाली अधिसूचना पीडीएफ यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड की जा सकती है।

Also read NVS Admission 2025: एनवीएस कक्षा 9, 11 लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के लिए पंजीकरण तिथि 19 नवंबर तक बढ़ाई गई

वर्ष 2023 में यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 तक चली थीं। इसके साथ ही, यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी- फरवरी में हुई थीं। प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित कराई गई थीं। पहला फेज 25 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक और दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी, 2024 तक आयोजित किया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications