UPHESC Assistant Professor Result 2026: यूपीएचईएससी असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट विभिन्न विषयों के लिए जारी
Saurabh Pandey | June 10, 2026 | 09:01 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 910 पदों के लिए 3,155 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिखित पुर्नपरीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा कुल 33 विषयों के 910 पदों के सापेक्ष 3,155 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देख सकते हैं।
यह परिणाम कुल 33 विषयों जैसे- हिन्दी, प्राचीन इतिहास, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, मिलिट्री साइंस डिफेंस स्टडीज आदि के लिए जारी किया गया है।
UPHESC Assistant Professor Result 2026: परीक्षा कब हुई थी?
आयोग द्वारा यह लिखित पुर्नपरीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 39,192 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है ।
UPHESC Assistant Professor Result 2026: इंटरव्यू डेट कब तक होगी जारी?
सफल अभ्यर्थियों का विषयवार और श्रेणीवार साक्षात्कार कार्यक्रम तथा आवश्यक दिशा-निर्देश मध्य जुलाई तक आयोग की वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। आयोग में वर्तमान में चल रहे प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के साक्षात्कार, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के परीक्षा परिणाम की तैयारी और आगामी यूपीटीईटी (UPTET) परीक्षा की व्यस्तता के कारण साक्षात्कार कार्यक्रम जुलाई के मध्य में जारी होगा।
UPHESC Assistant Professor Interview 2026: इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी
इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी अभ्यर्थियों को उनके आवेदन-पत्र में दर्ज ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस (SMS) के माध्यम से भेजी जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तिथि से 21 दिन पूर्व अपने सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इसे पूरा करने के बाद ही वे अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]REET Mains Final Answer Key 2026: आरएसएसबी अपर प्राइमरी स्कूल टीचर फाइनल आंसर-की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करके विषय-वार फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अब इस फाइनल आंसर की को ही अंतिम माना जाएगा और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल