Trusted Source Image

UPGET Answer Key 2026: यूपी जीएनएम आंसर-की abvmucet26.co.in पर जारी, ऑब्जेक्शन विंडो 1 दिन के लिए ओपन

Santosh Kumar | June 17, 2026 | 10:13 PM IST | 1 min read

यूपी जीएनएम 2026 एंट्रेंस एग्जाम 16 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक आयोजित की गई और इसकी कुल अवधि 140 मिनट रही।

यूपी जीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी जीईटी 2026 प्रवेश परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), उत्तर प्रदेश ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर यूपीजीईटी 2026 (उत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई। उम्मीदवार अब अपनी ओएमआर आंसर शीट से मिलान करके अपने अनुमानित स्कोर का पता लगा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 की आंसर की में सभी सेट के सवालों के सही जवाब दिए गए हैं। एबीवीएमयू ने उम्मीदवारों को यूपी जीएनएम आंसर-की 2026 पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए एक दिन का समय दिया है।

UP GNM Answer Key 2026: यूपी जीएनएम आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूपी जीएनएम आंसर-की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक पोर्टल abvmucet26.co.in पर जाएं।
  • लॉगिन करें, फिर आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट लेकर रख सकते हैं।
  • यदि इसमें विसंगति दिखती है तो आपत्ति दर्ज करें।

Also readABVMU UP CNET Result 2026: यूपी बीएससी नर्सिंग रिजल्ट घोषित, abvmucet26.co.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

UPGET Answer Key PDF 2026: यूपीजीईटी हेल्पडेस्क नंबर

प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का समाधान करने के बाद फाइनल आंसर-की और मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से पोर्टल देखते रहें।

एबीवीएमयू, उत्तर प्रदेश जल्द ही यूपीजीईटी 2026 के नतीजों की तारीख की घोषणा करेगा। यूपी जीएनएम 2026 के स्कोर के आधार पर, एक संयुक्त मेरिट लिस्ट और कैटेगरी के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से 2 जून तक चली। यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एबीवीएमयू की हेल्पलाइन नंबर 9889383770 या 9889383774 पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications