UPCATET Counselling 2024: यूपीसीएटीईटी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम कल होगा जारी, काउंसलिंग शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | July 1, 2024 | 10:37 PM IST | 1 min read
यूपी संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 2024 काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन परिणाम उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ (SVPUAT Meerut) कल यानी 2 जुलाई को यूपीसीएटीईटी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर जाकर यूपीसीएटीईटी 2024 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकेंगे।
UPCATET राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बीवीएससी-एएच के अलावा अन्य स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए यूपीसीएटीईटी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी और सीट आवंटन परिणाम 19 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
यूपीसीएटीईटी 2024 काउंसलिंग का आयोजन तीन चरणों को किया जाएगा। उम्मीदवारों को 2 जुलाई से 6 जुलाई तक काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले चरण के लिए यूपीसीएटीईटी 2024 प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की अनुमति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read UPCATET Result 2024: यूपी संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा परिणाम upcatet.org पर जारी
यूपीसीएटीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया 2024 के लिए उम्मीदवारों के पास सीट आवंटन नोटिस, एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड, स्नातक मार्कशीट (पीजी के लिए) और कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट एवं बोनाफाइड प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को परमानेंट एड्रेस प्रूफ, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो), आधार कार्ड और ट्रांसफर सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी।
UPCATET Counselling Schedule 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
यूपीसीएटीईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में काउंसलिंग शेड्यूल देख सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
|
सीट आवंटन परिणाम |
2 जुलाई |
|
दस्तावेज अपलोड करना |
2 से 3 जुलाई |
|
प्राधिकारियों द्वारा दस्तावेज सत्यापन |
2 से 4 जुलाई |
|
दस्तावेज पुनः अपलोड करना |
5 जुलाई |
|
अधिकारियों द्वारा पुनः अपलोड किया गया दस्तावेज का सत्यापन |
5 जुलाई |
|
ऑनलाइन सुरक्षा शुल्क का भुगतान |
2 से 6 जुलाई |
|
प्रोविजनल ऑलटमेंट लेटर डाउनलोड करें |
2 से 6 जुलाई |
|
संस्थान रिपोर्टिंग और प्रवेश प्रक्रिया |
4 से 6 जुलाई |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार