Trusted Source Image

UP Police SI PET Admit Card 2026: यूपी पुलिस एसआई पीईटी एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | June 23, 2026 | 04:11 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई भर्ती-2025 के अंतर्गत 4,543 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 29 जून 2026 से करने की घोषणा की है।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दस्तावेजों का सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में सफल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आगामी 29 जून 2026 से शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के कुल 4,543 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए 12 अगस्त 2025 को विज्ञप्ति जारी की गई थी। इस चयन प्रक्रिया के अगले चरण में, जो अभ्यर्थी शारीरिक मानक परीक्षण में सफल घोषित हुए हैं, वे अब 29 जून 2026 से शुरू होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे।

UP Police SI PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं।

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉगिन पेज पर अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र, निर्धारित तिथि और समय की जानकारी दर्ज होगी।

Also read UPSSSC Pharmacist Exam City Slip 2026: यूपीएसएसएससी फार्मासिस्ट परीक्षा की सिटी स्लिप upsssc.gov.in पर जारी

UP Police SI PET Admit Card 2026: हेल्पलाइन नंबर

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यदि किसी अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई या समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह सीधे हेल्पलाइन नंबर 08064526231 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications