UP Police SI Recruitment 2023 : यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 7 जनवरी से
Mithilesh Kumar | December 29, 2023 | 10:47 AM IST | 2 mins read
कुल 921 पदों पर भर्ती के लिए uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इन पदों के लिए 7 जनवरी 2024 से आवेदन शुरू होगा।
नई दिल्ली : यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कुल 921 पदों पर भर्ती के लिए uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इनके लिए 7 जनवरी 2024 से आवेदन शुरू होगा।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कुल 921 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इसके माध्यम से पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) (UP Police SI Recruitment 2023), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 7 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क 400 रुपए देना होगा। ऑनलाइन फीस जमा करने और आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 है। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2023 से की जाएगी। यूपी के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में 5-5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए योग्यता किसी भी विषय से स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से और अंग्रेजी टाइपिंग कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से होना चाहिए। उम्मीदवार को शॉर्टहैंड यानि हिंदी आशुलिपिक श्रुतिलेख भी न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति से आना चाहिए। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट या समकक्ष योग्यता भी जरूरी है।
एएसआई क्लर्क पद के लिए योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी टाइपिंग (इन्स्क्रिप्ट की बोर्ड यूनिकोड में) कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से और अंग्रेजी टाइपिंग कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से होना चाहिए। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट या समकक्ष योग्यता भी जरूरी है।
इन पदों पर होगी बहाली :
- पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) -268 पद
- पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)-449
- पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)-204
इसमें पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) के 114 पद अनारक्षित हैं। 25 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, 71 पद ओबीसी के लिए, 54 पद एससी और 4 पद एसटी के लिए आरक्षित किए गए हैं।
2.30 घंटे की होगी परीक्षा
400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसमें 200 प्रश्न होंगे और समयावधि 2.30 घंटे होगी। इसमें सामान्य हिंदी और कम्प्यूटर ज्ञान से 100 अंक, सामान्य जानकारी और सामयिक विषय से 100 अंक, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा से 100 अंक और मानसिक अभिरूचि परीक्षा, बुद्धिलब्धि परीक्षा और तार्किक परीक्षा से 100 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।
अगली खबर
]Delhi Police Final Result: एसएससी ने जारी किया दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा परिणाम, 811 उम्मीदवार चयनित
Delhi Police Final Result, एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा परिणाम, Final result Head Constable Delhi Police Examination 2022 Declared news in hindi, Delhi Police Examination 2022 news, कर्मचारी चयन आयोग दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मंत्रालयीन एग्जाम रिजल्ट
Alok Mishra | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल