UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू
Alok Mishra | December 27, 2023 | 10:37 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन uppbpb.gov.in से कर सकते हैं, 16 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आज यानि 27 दिसंबर से यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक आवेदन करने की सुविधा दी गई है। यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन शुल्क 400 रुपये है। आवेदन में सुधार की अनुमति 18 जनवरी तक रहेगी। कुल रिक्त 60244 यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की इस भर्ती के जरिए की जानी है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल के 24102 पद अनारक्षित हैं, जबकि 6024 पद ईडब्ल्यूएस, 16264 पद ओबीसी, 12650 पद अनुसूचित जाति और 1204 पद अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। पद का वेतनमान 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2000 रुपये है। नये वेतन मैट्रिक्स में वेतनमान 21700 रुपये है।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। कंप्यूटर में ओ लेवल प्रमाण पत्र, प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष तक सेवा अनुभव और एनसीसी बी सर्टिफिकेट वाले आवदकों को वरीयता दी जाएगी। आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम शुद्धि पत्र के अनुसार सभी आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन
- UP Police Constable 2023 भर्ती के लिए आगे बताई गई प्रक्रिया अपना सकते हैं-
- सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक साइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- लेटेस्ट नोटिस सेक्शन में दिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- वांछित जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए UP Police Recruitment 2023 application form का प्रिंट सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’