UP Police Recruitment 2023: लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नई डेट
Abhay Pratap Singh | January 29, 2024 | 12:24 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर और लिपिक पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने कम्प्यूटर ऑपरेटर और लिपिक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है। जिसके बाद उम्मीदवार अब 2 फरवरी तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।
इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोग्रामर ग्रेड 2 के पदों पर भर्ती के लिए 7 जनवरी से 28 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की तिथि निर्धारित की गई थी। वहीं, उम्मीदवार 30 जनवरी तक आवेदन में संशोधन कर सकते थे। इन पदों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है।
यूपीपीबीपीबी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि 25 जनवरी से 28 जनवरी तक सार्वजनिक अवकाश के चलते उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या आ रही थी। जिस वजह से कम्प्यूटर ऑपरेटर व लिपिक के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिन के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
Also read UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तारीख पक्की, 17-18 फरवरी को होगा एग्जाम
यूपी पुलिस भर्ती 2024: ऐसे आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध सब इंस्पेक्टर पदों पर क्लिक करें।
- फिर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद उम्मीदवार लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 921 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं। जिनमें से पुलिस उपनिरीक्षक के लिए 204 पद, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 449 पद व पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) के 268 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
अगली खबर
]MPSOS Result 2023: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने रुक जाना नहीं योजना कक्षा 10वीं व 12वीं का रिजल्ट किया जारी
मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल द्वारा आ लौट चलें योजना परीक्षा प्रत्येक साल दो बार आयोजित की जाती है। एमपीएसओएस द्वारा 28 जनवरी को कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए रुक जाना नहीं योजना का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम