UP Police Exam 2023: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 अब ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन कराई जाएगी, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 28, 2025 | 04:01 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के बाद यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सीधी भर्ती 2023 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराने का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRBP) ने यूपी पुलिस भर्ती 2023 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, प्रोग्रामर ग्रेड-2 और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा माध्यम में बदलाव का निर्णय लिया है। अब, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।
यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती 2023:
नोटिस के अनुसार, यूपीपीआरपीबी द्वारा पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड - ए के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षा से संबंधित शासनादेश के क्रम में उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा “ऑनलाइन” के स्थान पर “ऑफलाइन” माध्यम में कराने का निर्णय लिया गया है।
यूपी पुलिस उपनिरीक्षक सीधी भर्ती 2023:
यूपीपीआरपी की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उ. नि. (लिपिक) एवं सहायक पुलिस उ. नि. (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए भी लिखित परीक्षा “ऑनलाइन” मोड के स्थान वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
यूपी पुलिस प्रोग्रामर ग्रेड 2 भर्ती 2023:
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रोग्रामर ग्रेड-2 के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 19 जून 2024 के भर्ती परीक्षाओं से संबंधित शासनादेश के आधार पर यूपीपीआरपीबी ने उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
यूपी पुलिस भर्ती लेटेस्ट अपडेट:
यूपीपीआरपीबी द्वारा आज यानी 28 मार्च को जारी नोटिस में कहा गया कि, विज्ञप्ति दिनांक- 29/12/2023 और विज्ञप्ति दिनांक-28/12/2023 के प्रस्तर - 4.1 में प्रावधानित लिखित परीक्षा को वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑनलाइन” परीक्षा के स्थान पर वस्तुनिष्ठ प्रकार की “ऑफलाइन” परीक्षा पढ़ा जाए। परीक्षा तिथि सहित अन्य जानकारी प्रवेश पत्र जारी करते हुए दी जाएगी।
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2023 लेटेस्ट अपडेट:
इससे पहले, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 27 मार्च, 2025 को यूपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल, जेल वार्डर और उप निरीक्षक सहित कुल 26,596 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। बोर्ड की ओर से इन पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in और ऑफिशियल एक्स हैंडल @upprpb पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार