UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जल्द, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | October 3, 2024 | 08:50 AM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा राज्य भर के 67 जिलों के 1,174 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के नतीजों के साथ ही यूपीपीआरपीबी द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त 2024 को और दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त को आयोजित किया गया था।
उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा, जिसमें शारीरिक मानक परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) शामिल है। इसके बाद, बोर्ड की ओर से पात्र उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा तिथियों के लिए प्रोविजनल आंसर की अलग से जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 19 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपी पुलिस रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा राज्य भर के 67 जिलों के 1,174 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Police Constable Result Kab Aayega: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- कांस्टेबल एग्जाम रिजल्ट 2024 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूपी कांस्टेबल एग्जाम रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]MP AYUSH NEET UG Counselling 2024: एमपी आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कल होगा जारी
एमपी आयुष यूजी 2024 राउंड 1 काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नीट यूजी 2024 रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार