UP Police Constable PST Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | December 16, 2024 | 09:19 AM IST | 1 min read
यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करना होगा, जो विभाग द्वारा 15 दिसंबर 2024 को आधिकारिक यूपीपीआरपीबी वेबसाइट पर जारी किया गया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब अपना पीएसटी/डीवी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी)/दस्तावेज सत्यापन (डीवी) एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या दर्ज करनी होगी।
यूपीपीआरपीबी ओएमआर-आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए 26 दिसंबर 2024 को शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी)/दस्तावेज सत्यापन (डीवी) आयोजित करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करना होगा, जो विभाग द्वारा 15 दिसंबर 2024 को आधिकारिक यूपीपीआरपीबी वेबसाइट पर जारी किया गया है। इसके बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र कक्ष में प्रवेश करने की सख्त मनाही है।
UP Police PST, DV Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले यूपीपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Police Constable DV/PST Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वह हेल्पलाइन नम्बर-8867786192 पर सम्पर्क कर सकता है।
बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। जबकि रिजल्ट 21 नवंबर को घोषित किए गए थे। लिखित परीक्षा के आधार पर फिजिकल टेस्ट के लिए कुल 1,74,316 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। डीवी, पीएसटी में सफल होने वाले उम्मीदवार उम्मीदवारों को ही कांस्टेबल भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा