UP Police Final Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की जारी, 25 प्रश्न किए गए रद्द
Abhay Pratap Singh | November 3, 2024 | 12:34 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस प्रोविजनल आंसर-की पहले ही जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों को 11 से 19 सितंबर के बीच आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अगस्त, 2024 में आयोजित यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाओं के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की, प्रोविजनल आंसर की के विरुद्ध प्राप्त आपत्तियों के आधार पर जारी की गई है। उम्मीदवारों को यूपी पुलिस प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ 11 से 19 सितंबर के बीच आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। सभी 10 पालियों में कुल 70 आपत्तियां सही पाई गईं।
उत्तर कुंजी के अनुसार, ‘कुल 25 प्रश्न और उत्तर विकल्प गलत हैं। बोर्ड ने गलत प्रश्नों और उत्तर विकल्पों को रद्द करने तथा उम्मीदवारों को अंक आवंटित करने का निर्णय लिया है।’ यूपी पुलिस फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका संख्या की आवश्यकता होगी।
बताया गया कि, इसके अलावा 29 प्रश्नों के एक से अधिक सही विकल्प पाए गए हैं। इस संबंध में यह निर्णय लिया गया है कि यदि अभ्यर्थी ने कोई एक सही विकल्प भरा है तो उसे सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक दिए जाएंगे। कुल मिलाकर 16 प्रश्नों के उत्तर बदले गए हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल अंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड लिंक 9 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 60,244 रिक्तियां भरी जाएंगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
up police ka result kab aaega: आधिकारिक नोटिस
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “हालांकि वेबसाइट पर यह जानकारी अपलोड करने में पर्याप्त सावधानी बरती गई है, फिर भी बोर्ड किसी भी तकनीकी त्रुटि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा और न ही गलत मार्किंग के कारण किसी को कोई लाभ मिलेगा। यदि ऐसा कोई मामला बोर्ड के संज्ञान में आता है, तो बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा।”
अगली खबर
]JEE Main 2025 Live: जेईई मेन सत्र 1 पंजीकरण कैसे करें; 22 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा, एग्जाम शेड्यूल जानें
जेईई मेन परीक्षा को अधिक सुलभ बनाने के लिए NTA ने घोषणा की है कि दिव्यांग उम्मीदवारों (PwD या PwBD) को तीन घंटे की परीक्षा के लिए 60 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी