Abhay Pratap Singh | November 3, 2024 | 06:42 PM IST | 4 mins read
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा जल्द ही कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा सकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए साझा किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से 48 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। हालांकि, यूपीपीआरपीबी की ओर से अभी तक यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी करने की तिथि और समय के बारे में आधिकारिकतौर पर पुष्टि नहीं की गई है।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परिणाम के साथ ही यूपीपीआरपीबी श्रेणीवार कट-ऑफ अंक की भी घोषणा करेगा। यूपी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जिसका विवरण बाद में साझा किया जाएगा।
Also readRRB Exam Date 2024: आरआरबी एएलपी, जेई आरपीएफ एसआई सहित अन्य परीक्षाओं की डेट जारी, जानें शेड्यूल
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पुलिस विभाग में 60,244 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में 48,17,315 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें 6,30,481 अन्य राज्यों से थे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में बनाए गए 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
यूपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 5200-20200 रुपये दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, हाउस रेंट अलाउंस (HRA), महंगाई भत्ता (डीए), मेडिकल भत्ता समेत अन्य तरह का भत्ता भी दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिखित परिणाम का 48,00,000 से अधिक उम्मीदवारों को इंतजार है। UPPRPB यूपी पुलिस रिजल्ट uppbpb.gov.in पर घोषित करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट Careers360 वेबसाइट पर बने रहें।
November 3, 2024 | 06:42 PM IST
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम जारी करेगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर परिणाम जारी करने की तिथि और समय की घोषणा नहीं की गई है।
November 3, 2024 | 06:20 PM IST
अभ्यर्थी इन चरणों का पालन करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे:
November 3, 2024 | 05:42 PM IST
लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, सफल उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज सत्यापन (up police result date 2024) चरणों में आगे बढ़ेंगे।
November 3, 2024 | 05:10 PM IST
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (upprpb) के लिए करीब 48 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। बोर्ड जल्द ही परिणाम घोषित करेगा।
November 3, 2024 | 04:43 PM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की की जारी हो गई है। रिजल्ट (up police ka result kab nikalega) अगले दिन में घोषित किया जाएगा।
November 3, 2024 | 04:41 PM IST
यूपीपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (constable result 2024) अक्टूबर के अंत तक आने की उम्मीद थी लेकिन अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। रिजल्ट की तिथि के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
November 3, 2024 | 02:30 PM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (up police constable result date 2024) के लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए और परिणाम की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
November 3, 2024 | 01:51 PM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परिणाम (uppbpb gov in) जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इन राउंड का विस्तृत शेड्यूल बाद में साझा किया जाएगा।
November 3, 2024 | 01:20 PM IST
November 3, 2024 | 12:34 PM IST
उत्तर प्रदेश लिखित परीक्षा 300 अंकों की थी। इसमें चार सेक्शन (up police ka result kab aaega) से 150 प्रश्न थे:
November 3, 2024 | 12:08 PM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा (up police constable resul) में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 2 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटा जाएगा।
November 3, 2024 | 11:27 AM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (up police sarkari result) कई दिनों और कई शिफ्टों में आयोजित की गई थी, इसलिए बोर्ड कांस्टेबल परीक्षा परिणामों के लिए स्कोर सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग करेगा।
November 3, 2024 | 11:09 AM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 लिखित परीक्षा परिणाम के बाद, शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को पीएसटी, पीईटी और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया (up police sarkari result) जाएगा।
November 3, 2024 | 10:42 AM IST
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद परिणाम टैब पर क्लिक करें।
परीक्षा का नाम चुनें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
सबमिट करें और अपना परिणाम देखें।
November 3, 2024 | 10:40 AM IST
यूपीपीआरपीबी की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम (up police constable result date 2024) के साथ ही यूपी पुलिस कट-ऑफ 2024 की भी घोषणा की जाएगी।
November 3, 2024 | 10:40 AM IST
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (up police result 2024) के लिखित परिणाम uppbpb.gov.in पर घोषित किया जाएगा।