Trusted Source Image

UPPRPB Computer Operator Exam 2026: यूपी पुलिस कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा अक्टूबर-नवंबर में होगी

Saurabh Pandey | March 23, 2026 | 06:31 PM IST | 1 min read

यूपी पुलिस कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षा क्वालीफाइंग होगी। कम्प्यूटर टाइपिंग की गति हिंदी में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट तथा अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के रिक्त 1352 पदों पर सीधी भर्ती की जानी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के रिक्त 1352 पदों पर सीधी भर्ती की जानी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती के लिए परीक्षा से संबंधित नोटिस जारी किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

यूपी पुलिस कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थियों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा अक्टूबर / नवम्बर 2026 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

UPPRPB omputer Operator Grade-A: परीक्षा सिलेबस

विषय
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
सामान्य ज्ञान
40
50 अंक
मानसिक सामर्थ्य एवं तर्कशक्ति
40
50 अंक
कम्प्यूटर विज्ञान
80
100 अंक
योग
160
200 अंक


UP Police Computer Operator Grade-A: प्रवेश-पत्र विवरण

यूपी पुलिस कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का समय 2 घटा होगा, जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या-160 होगी। लिखित परीक्षा के प्रवेश-पत्र नियत समय में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होंगे, जहां से अभ्यर्थी उसे स्वयं डाउनलोड कर प्राप्त कर सकेंगे।

कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षा क्वालीफाइंग

यूपी पुलिस कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए कम्प्यूटर टाइपिंग परीक्षा क्वालीफाइंग होगी। कम्प्यूटर टाइपिंग की गति हिंदी में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट तथा अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी आवश्यक है। 85 प्रतिशत की शुद्धता पर अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा। हिन्दी टाइपिंग यूनीकोड इन्स्क्रिप्ट की-बोर्ड पर आधारित होगा।

Also read HPRCA Admit Card 2026: एचपीआरसीए एडमिट कार्ड गणित शिक्षक, साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब सहायक परीक्षा के लिए जारी

UPPRPB omputer Operator Grade-A: रिक्तियों की संख्या

उत्तर प्रदेश पुलिस में कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के रिक्त 1352 पदों पर सीधी भर्ती की जानी है। कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-

श्रेणी
पदों की संख्या
सामान्य (General)
545
ईडब्ल्यूएस (EWS)
134
ओबीसी (OBC)
364
अनुसूचित जाति (SC)
283
अनुसूचित जनजाति (ST)
26


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications