Trusted Source Image

HPRCA Admit Card 2026: एचपीआरसीए एडमिट कार्ड गणित शिक्षक, साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब सहायक परीक्षा के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | March 23, 2026 | 02:31 PM IST | 1 min read

एचपीआरसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एचपीआरसीए परीक्षा मार्च महीने की चौथे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एचपीआरसीए परीक्षा मार्च महीने की चौथे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश राज्य सेवा आयोग (HPRCA) ने गणित टीचर (पोस्ट कोड - 26003), साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) और लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना हाल टिकट जांच सकते हैं।

एचपीआरसीए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आईडी और यूजर पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिन प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

HPRCA Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

उम्मीदवार नीचे परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं:

  • गणित टीचर (पोस्ट कोड - 26003) - 26 मार्च, 2026
  • साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) - 28 मार्च, 2026
  • लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिस्ट्री एंड टॉक्सिकोलॉजी) - 28 मार्च, 2026

Also readCG Vyapam Result 2025: सीजी व्यापम रिजल्ट मैकेनिक सहित विभिन्न ग्रेड-3 पदों के लिए जारी, डाउनलोड लिंक जानें

एचपीआरसीए हाल टिकट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा दिवस दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

अधिक जानकारी और नवीतनम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

HPRCA Admit Card 2026 Out: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचपीआरसीए हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एचपीआरसीए की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • ‘लेटेस्ट’ सेक्शन के भीतर ‘पद’ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ पेज में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, ‘डाउनलोड एडमिट कार्ड - क्लिक हेयर’ पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications