UP PET Answer Key 2026 Objection: यूपी पीईटी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 2 दिन शेष, रिजल्ट जल्द
Abhay Pratap Singh | November 10, 2026 | 07:52 AM IST | 2 mins read
विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/ 2026 के अंतर्गत पीईटी 2026 परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 2 दिन शेष हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अंतिम तिथि 12 नवंबर, 2026 तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा स्वतः समाप्त हो जाएगी।
समय सीमा के भीतर अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसके बाद, यूपी पीईटी फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर आयोग परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। हालांकि, अभी तक यूपीएसएसएससी ने पीईटी रिजल्ट 2026 जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है।
यूपी पीईटी आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक 6 नवंबर से सक्रिय है। 2 नवंबर को जारी मास्टर सेट की तिथि व पालीवार प्रोविजनल उत्तर कुंजियों पर आपत्ति दर्ज करने की लिंक अलग-अलग है। अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में मात्र एक बार ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। शुल्क भुगतान के बाद संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
UPSSSC PET Answer Key 2026 Objection Window: आपत्ति प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की 2026 पर ऑनलाइन ऑपत्तियां उठा सकते हैं:
- यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘महत्वपूर्ण घोषणाएं’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, तिथि व शिफ्टवाइज आपत्ति लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन करें।
- चुनौती दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और सबमिट करें।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी एक या एक से अधिक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति के समर्थन में एक डॉक्यूमेंट पीडीएफ फाइल 5 MB से कम साइज का होना चाहिए। विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/ 2026 के अंतर्गत पीईटी 2026 परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार