UP NEET UG Counselling 2024: यूपी नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम आज upneet.gov.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | August 30, 2024 | 09:23 AM IST | 2 mins read
सीट आवंटित उम्मीदवार 31 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक यूपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश (DMET UP) आज यानी 30 अगस्त को राउंड 1 के लिए यूपी नीट यूजी 2024 सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से यूपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को यूपी नीट यूजी सीट आवंटन रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, वे 31 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक यूपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, सीट आवंटित उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 सितंबर तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जाएंगी। साथ ही रैंक, सीट की उपलब्धता और आरक्षण जैसे कारकों पर भी विचार किया जाएगा।
सरकारी और निजी मेडिकल या डेंटल कॉलेज में राउंड 1 काउंसलिंग में सीट हासिल करने वाले छात्रों को फ्री एग्जिट की सुविधा मिलेगी। जो अभ्यर्थी आवंटित संस्थान या कॉलेज में प्रवेश नहीं लेना चाहते हैं, वे फ्री एग्जिट के लिए आवेदन कर सकते हैं और उनके रुपये वापस कर दिए जाएंगे। वहीं, ये उम्मीदवार दूसरे या तीसरे राउंड की काउंसलिंग में फिर से भाग ले सकते हैं।
सीट आवंटित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेज या नोडल केंद्रों पर किया जाएगा। प्रवेश के समय उम्मीदवार को सभी दस्तावेज मूल रूप में और स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के साथ जमा करना होगा। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
UP NEET UG Counselling 2024: सीट मैट्रिक्स
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को राज्य के 22 मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध कुल 2,265 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जिनमें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की 210 सीटें, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर की 159 सीटें, एमएलएन मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज की 124 सीटें और राजकीय मेडिकल कॉलेज, अयोध्या की 85 सीटें शामिल हैं।
UP NEET UG 2024 Seat Allotment Result: सीट अलॉटमेंट कैसे जांचें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं:
- यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘राउंड 1 यूपी नीट यूजी 2024 सीट आवंटन परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट सीट आवंटन परिणाम जांचें और पेज को डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार