Trusted Source Image

UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस-फिलिंग व प्रवेश प्रक्रिया संबंधी निर्देश जारी

Santosh Kumar | September 3, 2026 | 05:47 PM IST | 2 mins read

ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 5 सितंबर को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। सीट अलॉटमेंट के नतीजे 7 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने और एडमिशन प्रक्रिया 8 से 14 सितंबर के बीच पूरी करनी होगी।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
योग्य उम्मीदवार अब यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
योग्य उम्मीदवार अब यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन और ट्रेनिंग महानिदेशालय (डीजीएमई) ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 1 के लिए चॉइस-फिलिंग और एडमिशन प्रोसेस के बारे में जरूरी निर्देश जारी किए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, योग्य उम्मीदवार अब चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह प्रोसेस स्टेट कोटा के तहत एमबीबीएस और बीडीएस की 85% सीटों के अलॉटमेंट के लिए जरूरी है।

केवल वही उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे जो नीट यूजी 2026 परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सिक्योरिटी राशि जमा कर दी है और जिनके अभिलेख वेरिफाई हैं, वे चॉइस फिलिंग के लिए पात्र हैं।

ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 5 सितंबर को शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। सीट अलॉटमेंट के नतीजे 7 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने और एडमिशन प्रक्रिया 8 से 14 सितंबर के बीच पूरी करनी होगी।

UP NEET UG Counselling 2026: चॉइस को लॉक करना जरूरी

यूपी नीट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए उम्मीदवारों को सरकारी या प्राइवेट मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए अपनी पसंद के आधार पर विकल्प भरने होंगे। केवल उन्हीं कॉलेजों को चुनना होगा जिनमें वे एडमिशन लेना चाहते हैं।

ऑनलाइन चॉइस भरने के बाद चॉइस को लॉक करना जरूरी है; ऐसा न करने पर कैंडिडेट को अलॉटमेंट प्रोसेस से बाहर कर दिया जाएगा। एक बार चॉइस लॉक हो जाने के बाद, उनमें कोई बदलाव या सुधार नहीं किया जा सकता।

अगर किसी सरकारी मेडिकल या डेंटल कॉलेज में सीट अलॉट होती है, तो एडमिशन प्रोसेस उसी कॉलेज में पूरी होगी, जबकि प्राइवेट कॉलेजों की सीटों के लिए एडमिशन सरकार द्वारा तय नोडल सेंटर पर होगा।

Also readMCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी राउंड 2 पंजीकरण आज से शुरू, पीडब्ल्यूडी असेसमेंट संबंधी अधिसूचना जारी

UP NEET UG Counselling 2026: प्रवेश प्रक्रिया संबंधी निर्देश

प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए तय ट्यूशन फीस की जानकारी डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्राइवेट कॉलेज में सीट पाने वाले कैंडिडेट्स को एडमिशन के समय तय ट्यूशन फीस तय नोडल सेंटर पर जमा करनी होगी।

यह पेमेंट 'डायरेक्टर जनरल, मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, यूपी लखनऊ' के नाम पर लखनऊ में देय सीटीएस बैंक ड्राफ्ट के जरिए किया जाना चाहिए। फीस जमा न करने पर एडमिशन अपने आप रद्द हो जाएगा।

यूपी नीट यूजी 2026 के लिए सरकारी आदेश और ब्रोशर डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए वेबसाइट को रेगुलर चेक करते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications