Trusted Source Image

MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी राउंड 2 पंजीकरण आज से शुरू, पीडब्ल्यूडी असेसमेंट संबंधी अधिसूचना जारी

Santosh Kumar | September 3, 2026 | 10:42 AM IST | 2 mins read

रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान 3 से 8 सितंबर तक होगा। 8 सितंबर को आवेदन विंडो दोपहर 3 बजे तक फीस जमा करने की सुविधा शाम 6 बजे तक रहेगी।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
एमसीसी ने पोर्टल पर राउंड 2 के लिए पीडब्ल्यूडी असेसमेंट संबंधी अधिसूचना जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एमसीसी ने पोर्टल पर राउंड 2 के लिए पीडब्ल्यूडी असेसमेंट संबंधी अधिसूचना जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) नीट यूजी 2026 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फीस का भुगतान कर सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू), डीम्ड यूनिवर्सिटीज और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की सीटों के लिए लागू है। एमसीसी ने पोर्टल पर राउंड 2 के लिए पीडब्ल्यूडी असेसमेंट संबंधी अधिसूचना जारी की है।

पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए राउंड-2 पोर्टल अब सक्रिय है। प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड उन उम्मीदवारों का मूल्यांकन करेगा जो 5 सितंबर को सुबह 10:30 बजे तक प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।

NEET UG Counselling 2026: पीडब्ल्यूडी असेसमेंट संबंधी अधिसूचना जारी

प्राथमिक चिकित्सा मूल्यांकन 6 सितंबर को शाम 6 बजे तक पूरा करना है। उम्मीदवारों को राउंड-2 के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित समय के भीतर प्राथमिक चिकित्सा मूल्यांकन केंद्र का दौरा करने की सलाह दी गई है।

अपीलीय चिकित्सा मूल्यांकन बोर्ड 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवारों का चिकित्सा मूल्यांकन करेगा। उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि उनका मेडिकल मूल्यांकन निर्धारित कार्यक्रम के भीतर पूरा हो जाए।

साथ ही, मूल्यांकन विवरण एमसीसी पोर्टल पर ऑनलाइन तैयार किया जाए। रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान 3 से 8 सितंबर तक होगा। 8 सितंबर को आवेदन विंडो दोपहर 3 बजे तक फीस जमा करने की सुविधा शाम 6 बजे तक रहेगी।

Also readNEET PG 2026 Re Exam Petition: नीट पीजी रीएग्जाम को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर

MCC NEET UG Counselling 2026: सीट अलॉटमेंट की डेट

एमसीसी नीट यूजी राउंड 2 चॉइस फिलिंग भी 3 सितंबर से शुरू होगी और 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक चलेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग की सुविधा 8 सितंबर को शाम 4 बजे से 9 सितंबर को सुबह 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 9 और 10 सितंबर को पूरी होगी। राउंड 2 के लिए सीट अलॉटमेंट के नतीजे 11 सितंबर को वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर या दूसरी जरूरी जानकारी डालकर अपने नतीजे देख सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications